{"_id":"59cd329d4f1c1bcb538b4d8a","slug":"151506620061-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आशा कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। पूर्व में किए गए समझौतों को लागू नहीं किए जाने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और शीघ्र समझौता लागू करने की मांग की।
आशा कर्मचारी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष पिंकी कलौनी के नेतृत्व में विकासखंड की समस्त आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्र आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिशु की जन्मदर को बढ़ाने और मृत्यु दर को घटाने का जिम्मा आशा कार्यकर्ता बेहतरीन ढंग से निभा रही हैं, लेकिन सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व के किए गए समझौतों से ही पलट रही है।
आशा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने, प्रोत्साहन राशि देने, बोनस और स्वास्थ्य विभाग में ही संबद्ध करने की मांग को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। सरकार हमेशा कोरे आश्वासन ही देती रही है। तय किया गया कि 6 अक्तूबर को हल्द्वानी में राज्य स्तर की बैठक के बाद उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान चंपा जोशी, कमला देवी, इंद्रा देउपा, पार्वती देवी, तारा देवी, रेनू देवी, ज्योति देवी आदि मौजूद थे।