{"_id":"59b4236b4f1c1bed7f8b5728","slug":"151504977771-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी अब राज्य स्तर की संस्कृत प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समापन में मुख्य अतिथि केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत थे। प्रतियोगिता के संयोजक डा. कैलाश चंद्र पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 160 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और दो दिन की प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की 12 स्पर्धाएं हुई।
कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज, संस्कृत समूहगान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कनालीछीना, संस्कृत समूह नृत्य में एलडब्लूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट, संस्कृत वाद-विवाद में केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज की डिंपल वर्मा और सचदेव रावल, संस्कृत आशु भाषण में मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय के मुकेश पंत, श्लोक उच्चारण में साधना हाइस्कूल खितौली की वाग्मिता कांडपाल प्रथम रहे।
सीनियर वर्ग के संस्कृत नाटक में मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय, समूह गान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ऐंचोली, वाद-विवाद में भारती पंत और पूजा, आशु भाषण में मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय के विवेक जोशी, संस्कृत श्लोक उच्चारण में देवसिंह इंटर कॉलेज के उत्कर्ष पाटनी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में डा. राजेंद्र पाठक, सीसी ओझा, गोकेश पंत, जीबी शर्मा, गीता पंत, सुरेश कर्नाटक, संजय पांडे, मोहन जोशी, डा. पीतांबर अवस्थी आदि ने सहयोग दिया।