{"_id":"598602794f1c1b234c8b45c0","slug":"151501954681-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री का घेराव करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री का घेराव करेंगे किसान
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर आंदोलित किसानों ने 14 अगस्त को जिले के दौरे पर आ रहे प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का घेराव करने का फैसला लिया है। शनिवार को क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचकर कहा कि सरकार तराई में गन्ना किसानों के कर्ज तो माफ कर रही है, लेकिन पहाड़ के छोटे किसानों की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है।
शनिवार को क्रमिक अनशन पर बीडी कोहली और गोविंद राम बैठे। अनशन स्थल पर जाकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने समर्थन का ऐलान किया। अनशन स्थल पर हुई सभा में गोविंद राम गौतम ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किसानों के कर्ज माफ करने का ऐलान किया था, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद वह वादे को भूल गई।
किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने किसानों से कहा कि 14 अगस्त को कृषि मंत्री के घेराव के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहें। सभा में किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद, शंकर राम कोहली, महेंद्र खड़ायत, गणेश राम, राजेश सिंह, भुवन पांडे, मदन सौन आदि ने भी विचार रखे।