{"_id":"654e65f4ef085e203c0ac067","slug":"15-people-lost-their-lives-in-rain-in-pithoragarh-district-pithoragarh-news-c-230-shld1024-6807-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में 15 लोगों ने बरसात में गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में 15 लोगों ने बरसात में गंवाई जान
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इस मानसून काल में सीमांत जिले में 15 लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बने। आपदा काल में 10 मवेशियों की भी मौत हुई। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी मृत व्यक्तियों को मुआवजा बांट दिया है। सिर्फ एक नेपाली नागरिक को मुआवजा नहीं दिया गया है। मृत मवेशियों का मुआवजा भी आपदा प्रबंधन विभाग ने बांट दिया है।
आपदा में मृत 15 लोगों के परिजनों को विभाग ने साठ लाख और 36 मृत मवेशियों में से 22 मवेशियों का पांच लाख दो हजार मुआवजा बांट दिया। विभाग ने आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त भवनों का तेरह लाख रुपये, आंशिक क्षतिग्रस्त पक्के भवनों का 1,52,45,000 रुपये, आंशिक क्षतिग्रस्त एक कच्चे भवन का 4,000 रुपये, पूर्ण क्षतिग्रस्त 141 पक्के भवनों का 1,18,65,379 रुपये, 12 गोशालाओं का 36,000, क्षतिग्रस्त फसल का 1,48,410 रुपये बांट दिए गए हैं।
इसके अलावा 23 लोगों को 1,15,000 रुपये की सहायता दी गई। आपदा में ध्वस्त रास्तों को कई स्थानों पर ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। लोगों ने जल्द पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर का कहना है कि आपदा में नुकसान के प्रस्ताव तहसील प्रशासन से मिलने पर मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आपदा में बंद सात सड़कें अभी नहीं खुल सकीं
पिथौरागढ़। मानसून काल निपटने के बाद शीतकाल शुरू हो गया है लेकिन आपदा में बंद सात सड़कें नहीं खुल सकी हैं। इन सात सड़कों को बरसात ने काफी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क को जल्द खुलवाने की मांग की है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाल, तवाघाट-थानीधार, सिंगाली-बस्तड़ी, देवीसूना-खेतरा कन्याल-किरौली, जौलजीबी-मदकोट-कौली कन्याल, आदिचौरा-हुनेरा, सोबला-दर-तिदांग सड़क बंद है। संवाद