फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 buses of Pithoragarh Roadways Depot went off road

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की 15 बसें हुईं ऑफ रोड

Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
15 buses of Pithoragarh Roadways Depot went off road
पिथौरागढ़। परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो बदहाली का रोना रो रहा है। स्पेयर पार्ट्स के अभाव में 15 बसें वर्कशॉप में खड़ी हो गई हैं। इस कारण कई रूटों पर परिवहन सेवा ठप हो गई है। जो सड़क पर चल भी रही हैं तो वह आधे रास्ते में खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ परिवहन निगम के पास वर्तमान में 56 बसों का बेड़ा है। इसमें 41 बसों में अल्टनेटर, एक्यूटेटर,नोजल, अनलोडर वॉल्ब, नोजल सहित कई अन्य पार्ट्स की कमी हो गई है। डिपो की 10 बसें जो टनकपुर रीजन वर्कशॉप में खड़ी हैं ये बसें इंजन नहीं होने से नहीं बन पाई है। टनकपुर रीजन और पिथौरागढ़ वर्कशॉप से स्पेयर पार्ट्स की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, लेकिन अभी तक उन्हें स्पेयर पार्ट्स नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो को चाहिए 80 नई रोडवेज बस
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो को 80 नई बसों की आवश्यकता है। अगर सरकार से नई बसें मिल गई तो व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी। लंबे समय से परिवहन निगम के अधिकारी नई बसें जल्द आने की बात कर रहे हैं, लेकिन ये बसें कब तक आएंगी पता नहीं है। पुरानी खटारा बसों में लोग यात्रा कर परेशान हो चुके हैं क्योंकि अधिकतर बसें आधे रास्ते में खराब हो जाती है। कई बार चालक-परिचालक जुगाड़ कर बस को गंतव्य स्थान तक पहुंचा देते हैं। अधिकतर बार बसें गंतव्य नहीं पहुंच पाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्पेयर पार्ट्स जल्द उपलब्ध होने वाले हैं। इसके बाद व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी। नई बसें उपलब्ध कराने के लिए लगातार उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed