फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   147 pilgrims arrived for the Adi Kailash Yatra organized by KMVN

Pithoragarh News: केएमवीएन से संचालित आदि कैलाश यात्रा में आए 147 यात्री

Mon, 02 Nov 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
147 pilgrims arrived for the Adi Kailash Yatra organized by KMVN
धारचूला(पिथौरागढ़)। केएमवीएन की ओर से इस वर्ष संचालित आदि कैलाश यात्रा का समापन हो गया है। यात्रा बंद होने और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए निगम ने उच्च हिमालयी क्षेत्र ग्राम बुदी, नाभीढांग और ज्योंलिंगकांग का गेस्ट हाउस बंद कर दिया है। इनके कर्मचारी धारचूला लौट चुके हैं। वर्तमान में सिर्फ गुंजी का गेस्ट हाउस सुचारु है जो पांच नवंबर के बाद बंद हो जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा वर्तमान में चल रही है जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में बंद होने की संभावना है। इस वर्ष निगम ने 9 मई से यात्रा शुरुआत कराई, जो विगत नाै अक्तूबर को बंद हुई। इस सीजन में कुल 147 यात्रियों ने सफल यात्रा की। यात्रा अधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि मई से जून तक पहले चरण में 10 दलों में 126 यात्रियों (60 पुरुष, 66 महिला) ने यात्रा की। सितंबर से अक्तूबर दूसरे चरण में चार दलों में 11 पुरुष, 10 महिलाएं यात्रा पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed