फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   145 posts of assistant teachers vacant; teaching is being affected

Pithoragarh News: सहायक अध्यापकों के 145 पद रिक्त, पढ़ाई हो रही प्रभावित

Fri, 26 Jun 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
145 posts of assistant teachers vacant; teaching is being affected
चंपावत। जिले में सहायक अध्यापकों के 145 पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों में अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके 82 पद अभी भी खाली चल रहे हैं। इससे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के 105 माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों (एलटी) के 769 पद स्वीकृत हैं। इन विद्यालयों में लगभग 145 पद रिक्त चल रहे हैं। माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान में करीब 17 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों में अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके 82 पद अभी भी रिक्त हैं। इनमें से हिंदी में 11, अंग्रेजी 10, संस्कृत दो, गणित 13, विज्ञान 11, सामान्य 10, कला 11, व्यायाम और उर्दू विषय में एक-एक पद रिक्त है।
विज्ञापन

वहीं महिला शाखा में भी 78 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 10 पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों पर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण शासन की ओर से विद्यालयों में अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके विद्यालयों में शिक्षक पूरे नहीं हो सके हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

एलटी संवर्ग में रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। नियुक्ति शासन स्तर से होती है। नियुक्तियां होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। - मान सिंह बिष्ट, प्रभारी सीईओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article