{"_id":"5cc5df3fbdec22077654d27b","slug":"141556471615-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक रोड से गोवा के नंबर वाली बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक रोड से गोवा के नंबर वाली बाइक चोरी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर के लिंक रोड से गोवा के नंबर की एक बाइक चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
पांडेगांव निवासी गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने अपनी पल्सर बाइक (जीए 08 एएल9794) अपटैक तिराहे के समीप पार्क की थी। रविवार सुबह जब वह वहां आए तो बाइक गायब थी। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल पाया है।
गजेंद्र सिंह ने पुलिस से चोरी गई बाइक का पता लगाने की मांग की है। इधर कोतवाली पुलिस के अनुसार बाइक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी को देखा जा रहा है। इसके आधार पर बाइक चोरों को पकड़ लिया जाएगा। नगर में इससे पूर्व भी वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे वाहन स्वामियों में अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।