{"_id":"5b80448942c79246633fd91c","slug":"141535132809-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बरम महज नाम का ही आदर्श रह गया है। विद्यालय में शिक्षकों की कमी से परेशान अभिभावकों को करीब 70 किमी दूूर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
धारचूला विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र बरम के लोग शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विद्यालय में छात्रसंख्या 421 है, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इंटर में हिंदी, गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और हाईस्कूल में हिंदी, विज्ञान, गणित, कला विषयों के शिक्षक नहीं है।
इनके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, दफ्तरी, स्वच्छक के पद भी रिक्त चल रहे हैं। कहा कि रसायन विज्ञान की प्रवक्ता लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित हैं। शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में गणेश सिंह, पुष्कर सिंह, दानी राम, विशन राम, डिगर सिंह, भानी चंद, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, गणेश दिगारी, संजू परिहार, पवन जोहरी, केआर भारती, महेंद्र मल्ल, नारायण सिंह आदि शामिल रहे।