{"_id":"5b7daa5742c7924667530b9e","slug":"141534962263-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर सेवाओं से नाराज व्यापारियों ने संचार कंपनी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर सेवाओं से नाराज व्यापारियों ने संचार कंपनी का पुतला फूंका
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। निजी संचार कंपनी की लचर सेवा से नाराज व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मदकोट बाजार में संचार कंपनी का पुतला फूंका।
व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सुरागी के नेतृत्व में निजी संचार कंपनी का पुतला फूंकते हुए व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में मदकोट में संचार कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि निजी संचार कंपनियों की ओर से डाटा पैक उपलब्ध कराए गए हैं। खराब नेटवर्क के कारण उपभोक्ताओं को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
लचर संचार सेवाओं से सभी उपभोक्ता परेशान हैं। नेटवर्क ठीक नहीं होने से परिजनों से संचार संपर्क नहीं हो पाता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नेटवर्क में सुधार नहीं किया जा रहा है। कहा कि यदि संचार कंपनी ने अपनी सेवाओं में सुधार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में नरेंद्र सिंह कठायत, पप्पू दानू, हरीश देवली, कमलेश, हरीश, योगेश, चंद्रराम आदि शामिल थे।