{"_id":"5ac8fdc64f1c1b99618b6303","slug":"141523121606-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी पिथौरागढ़ से गुरुग्राम बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी पिथौरागढ़ से गुरुग्राम बस सेवा
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लंबे इंतजार के बाद परिवहन निगम के डिपो को पिथौरागढ़-गुरुग्राम रूट की हरी झंडी मिली है। अब तक संचालन में हरियाणा निगम की अनापत्ति का पेच फंसा था। बस संचालन शुरू होने से गुरुग्राम जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को सीधी सेवा का लाभ मिलगा। रविवार से इस रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
पिथौरागढ़ जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, कारोबार, इलाज आदि कार्यों के लिए गुरुग्राम आते-जाते हैं। इन यात्रियों के लिए अब तक गुरुग्राम तक सीधी बस सेवा नहीं थी। इसके चलते उन्हें दिल्ली से परिवहन सेवा बदलनी पड़ रही थी। यात्री लंबे समय से पिथौरागढ़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा की मांग उठाते आ रहे थे। इस पर निगम ने डिपो को बस संचालन का परमिट दिया था, लेकिन हरियाणा परिवहन निगम से बस के समय को लेकर अनापत्ति न मिलने से संचालन शुरू नहीं हो पाया।
इस बीच गुरुग्राम स्थित कुमाऊं भातृ मंडल समिति की पुरजोर पैरवी के बाद हरियाणा निगम ने बस संचालन को हरी झंडी दिखा दी है। परिवहन निगम के एआरएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद बस सेवा को हरियाणा की मंजूरी मिली है। रविवार से इस रूट पर बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
15 घंटे में पूरा होगा सफर
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन से रोजाना सुबह 11 बजे बस सेवा का संचालन किया जाएगा। यहां से 522 किमी दूर गुरुग्राम का सफर 15 घंटे में पूरा होगा। बस अगले दिन तड़के तीन बजे गुरुग्राम पहुंच जाएगी। बस सेवा की हरियाणा से रात आठ बजे वापसी होगी। पिथौरागढ़-गुरुग्राम रूट के बेड़े में तीन बसें शामिल हैं। रोजाना एक सेवा का संचालन किया जाएगा। इसका किराया 710 रुपये है।