{"_id":"5ab93d2e4f1c1b242e8b47b5","slug":"141522089262-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला को संचारयुक्त बताने पर संसदीय कार्य मंत्री पंत का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला को संचारयुक्त बताने पर संसदीय कार्य मंत्री पंत का पुतला फूंका
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विधानसभा में धारचूला को संचारयुक्त बताने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका। इन लोगों ने इसे संचार सुविधा से विहीन गांवों के लोगों का अपमान बताते हुए मंत्री से माफी मांगने की मांग की है।
विधायक हरीश धामी के प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा के नेतृत्व में मुनस्यारी के शास्त्री चौक में एकत्र कार्यकर्ताओं ने संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पन्त और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कोरंगा का कहना था कि सदन में धारचूला विधानसभा क्षेत्र का संचार का मामला उठने पर संसदीयकार्य मंत्री पन्त ने धारचूला को संचारयुक्त बताकर सीमांत की जनता का अपमान किया है। कहा कि धारचूला, मुनस्यारी विकासखंड के दर्जनों गांव संचार सुविधा से वंचित हैं। जिन गांवों में नेटवर्क है, उन गांवों में नेटवर्क काफी कमजोर है। सीमांत की अनदेखी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में दान सिंह, योगेश फरस्वाण, नंदन सिह, हरी राम, बिक्रम दानू, देवा राणा, योगेश कुमार आदि शामिल थे।