{"_id":"5a8b17224f1c1bd04b8b68d1","slug":"141519064866-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरयुक्त पानी सप्लाई के दोषियों पर कार्रवाई करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरयुक्त पानी सप्लाई के दोषियों पर कार्रवाई करो
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में सीवर युक्त पानी की आपूर्ति को लेकर व्यापारी नेताओं के साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मुखर हो गए हैं। इन्होंने आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही इसके दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा कि पेयजल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र और गृह जनपद में इस तरह की लापरवाही सामने आई है। इसके लिए जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दूषित पानी की आपूर्ति मामले की जांच की मांग की है। कहा कि ठूलीगाड़ पेयजल योजना के पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए।