{"_id":"5a5f85bf4f1c1b76268b4d0f","slug":"141516209599-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने कई गतिविधियों में हिस्सा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने कई गतिविधियों में हिस्सा लिया
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में चल रहे एनसीसी कैडेट के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कई गतिविधियां हुई। कैडेटों ने बाधाओं को पार कर आगे बढ़ने का अभ्यास किया। कुछ कैडेटों ने फायरिंग भी सीखी। दस दिन के इस शिविर के दौरान कैडेटों को प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी, उनका प्रबंधन, सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण के बारे में भी बताया जा रहा है।
एनसीसी की प्रशासनिक अधिकारी मेजर आरती तिवारी ने प्रशिक्षण की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कैडेटों से प्रशिक्षण के दौरान बताई जाने वाली हर गतिविधि को ध्यान से सीखने और उसे जीवन में उतारने की अपील की।
एनसीसी के कमान अधिकारी पराग पांडे के निर्देश पर चल रहे प्रशिक्षण में पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और रुड़की के 500 कैडेट भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण को संपन्न कराने में डीके बेरी, एनसीसी अधिकारी प्रवीण रावल, सतीश जोशी, कुसुम जोशी, बीआर कोहली, नारायण राम, रामलाल सागर, भुवन जोशी आदि अधिकारी सहयोग कर रहे हैं।