{"_id":"5a3403504f1c1bc8678c1991","slug":"141513358160-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालय की चोटियों पर फिर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालय की चोटियों पर फिर हिमपात
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उच्च हिमालय की चोटियों पर शुक्रवार को दोपहर बाद फिर से हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय समेत सभी इलाकों में दोपहर बाद हल्के और मध्यम स्तर के बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही शनिवार को भी बनी रहेगी। इस बीच मुनस्यारी तहसील के पंचाचूली, हंसलिंग की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धारचूला तहसील में नाभीढांग और लिपुलेख में हिमपात हुआ है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कालापानी से आगे के पूरे इलाके में बर्फ जमी है। घाटी वाले इलाकों में सुबह 11 बजे तक लगने वाले कोहरे से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मुवानी, थल, जौलजीबी, घाट में सुबह घने कोहरे के कारण वाहन संचालन में भी दिक्कत आ रही है।