फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मनरेगा श्रमिकों का 25 लाख का भुगतान नहीं

मनरेगा श्रमिकों का 25 लाख का भुगतान नहीं

Fri, 10 Nov 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा श्रमिकों का 25 लाख का भुगतान नहीं
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में केंद्र सरकार से नियमित धनराशि न मिलने के कारण इस जिले में श्रमिकों का करीब 25 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है। वर्ष 2016 में श्रमिकों द्वारा किए गए काम के 17.20 लाख रुपये अब तक उनके खातों में नहीं पड़े हैं।
विज्ञापन


इसी तरह वर्ष 2017 में अब तक 7.95 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है। मनरेगा के सामग्री के भुगतान की स्थिति और ज्यादा खराब है। इस मद में वर्ष 2017 का अब तक का भुगतान 1.89 करोड़ रुपये नहीं मिल पाया है, जबकि वर्ष 2016 का सामग्री मद का 1.99 लाख रुपये का भुगतान अब तक अटका हुआ है।
विज्ञापन


बताया गया कि पूरे राज्य के सभी जिलों में श्रमिकों की मजदूरी और सामग्री के भुगतान की स्थिति एक सी है। हालांकि अधिकारियों का इस बारे में तर्क दूसरा है। उनका कहना है कि मनरेगा की मजदूरी का भुगतान श्रमिक के खाते में सीधे केंद्र से होता है। कभी-कभार खाते में गड़बड़ी होने से यह राशि श्रमिक को नहीं मिल पाती। इसके अलावा बैंकों और डाकघरों से भी भुगतान में देरी हो जाती है। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने बताया कि अभी मनरेगा में श्रमिकों की मजदूरी और सामग्री के भुगतान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामग्री के भुगतान की राशि कुछ ज्यादा हो गई है। यदि केंद्र सरकार से धनराशि मिल जाती है तो सामग्री और श्रमिकों का भुगतान कर दिया जाएगा। मनरेगा के तहत जॉबकार्डधारक श्रमिकों को एक वर्ष में 100 दिन का रोजगार देने की व्यवस्था है। मनरेगा के माध्यम से भूकटाव रोकने, पानी के संरक्षण की योजनाओं को वरीयता दी जाती है। मनरेगा के माध्यम से लोगों को घर के पास ही काम मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed