{"_id":"59fa02844f1c1b76678b88e6","slug":"141509556868-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुण ले दगड़िया, बात सुणिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुण ले दगड़िया, बात सुणिया...
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नाग महोत्सव में मंगलवार देर रात तक कलाकार और दर्शक लोक संस्कृति के रंग में रंगे रहे। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य और कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने किया। इस दौरान सूफी गायक कैलाश कुमार ने पंजाबी गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कुमाऊंनी स्टार गायक पप्पू कार्की ने अपने लोकप्रिय गीत-सुण ले दगड़िया बात सुणिया की शानदार प्रस्तुति दी।
नाग महोत्सव समिति के संयोजक और व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा और समिति के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने मोबाइल फोन से दर्शकों को संबोधित करते हुए महोत्सव के मंच निर्माण के लिए सांसद निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। रंगारंग कार्यक्रमों में दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध कुमाऊंनी हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। स्थानीय दिव्यांग कलाकार सुंदर बाफिला ने भी कई कुमाऊंनी और हिंदी गीत पेश किए।
बुधवार को दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन एसडीएम वैभव गुप्ता ने किया। तहसीलदार रघुवीर सिंह ने बेड़ीनाग वासियों के लिए स्वरचित गीत गाकर सुनाया। मुख्य मंच में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही हैं। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों के स्टालों में लोगों की भारी भीड़ है। महोत्सव का संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया और गोविंद भंडारी ने किया।