फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उचित पुनर्वास के बिना पंचेश्वर बांध परियोजना मंजूर नहीं

उचित पुनर्वास के बिना पंचेश्वर बांध परियोजना मंजूर नहीं

Mon, 18 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
उचित पुनर्वास के बिना पंचेश्वर बांध परियोजना मंजूर नहीं

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचेश्वर बांध डूब क्षेत्र प्रभावित संघर्ष समिति ने सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि बिना समुचित पुनर्वास के यह बांध परियोजना मंजूर नहीं है। सरकार को बताना होगा कि प्रभावित लोगों का पुनर्वास करने के लिए उसने किस स्थान का चयन किया है। जनसुनवाई से नाराज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी मामले में जनता को विश्वास में नहीं लिया गया।


संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमल चंद, संयुक्त मंत्री भूपेंद्र चंद ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि आधारित व्यवसाय से जुड़े लोगों को बांध का निर्माण शुरू होने से पहले पर्याप्त कृषि भूमि दी जाए। जिस स्थान पर लोगों को पुनर्वास कराया जाना है, उसका पहले निरीक्षण कराया जाए ताकि जगह उपयुक्त होने पर ही उसे स्वीकार किया जा सके। विस्थापन, पुनर्वास प्राधिकरण में संघर्ष समिति के लोगों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। कहा गया कि विभिन्न माध्यमों से बांध को लेकर जनता के बीच जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसे तत्काल दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed