फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   स्कूल साझेदारी कार्यक्रम में कुसौली विद्यालय शामिल

स्कूल साझेदारी कार्यक्रम में कुसौली विद्यालय शामिल

Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
स्कूल साझेदारी कार्यक्रम में कुसौली विद्यालय शामिल
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूल साझेदारी कार्यक्रम शुरू कर दिया है। देश के हर हिस्से में साधन संपन्न केंद्रीय विद्यालय अपने आसपास के एक सरकारी स्कूल को इस साझेदारी कार्यक्रम का हिस्सा बनाएगा। पिथौरागढ़ केंद्रीय विद्यालय ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुसौली का चयन किया है। अब कुसौली प्राथमिक स्कूल के बच्चे केंद्रीय विद्यालय की ओर से संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों जैसे विज्ञान, खेल संबंधित कई गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और केंद्रीय विद्यालय अपने संसाधनों के उपयोग में कुसौली स्कूल को भी भागीदार बनाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को संयुक्त साझेदारी कार्यक्रम के उद्घाटन के समय कुसौली स्कूल की प्रधानाध्यापक इंद्रा कापड़ी और सहायक अध्यापक रश्मि जोशी अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहीं। केंद्रीय विद्यालय ने संभाग स्तर पर इस कार्यक्रम को सही ढंग से संचालित करने के लिए 21 सदस्यों की निगरानी समिति का गठन किया है। कार्यक्रम संयोजक मृदु त्रिपाठी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इससे सरकारी प्राथमिक स्कूल के बच्चों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य कमला निखुर्पा ने कार्यक्रम में सहयोग देने का वचन दिया। उपप्राचार्य बीसी जोशी और शिक्षक एनपी सिंह ने कहा कि इससे प्राथमिक स्कूल का स्तर ऊंचा होगा। स्थानीय स्तर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गठित कमेटी में उपप्राचार्य बीसी जोशी, एनपी सिंह, मृदु त्रिपाठी, चंद्रावती महरा और ललित उपाध्याय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed