फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा

कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा

Sun, 02 Jul 2017 11:00 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा
पिथौरागढ़। मानसून काल में जिले के हर अधिकारी और कर्मचारी को अपना मोबाइल फोन बंद नहीं करना होगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का फोन बंद मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी विभागों को डीएम की तरफ से इस आशय का आदेश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रत्येक पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी हर समय अपने क्षेत्र में तैनाती देगा। यदि वह अपने क्षेत्र में नहीं मिला तो उसके खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्रत्येक चौकी और थाने पर तैनात पुलिसकर्मी हर समय आपदा राहत संबंधी उपकरणों के साथ अलर्ट पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा नियंत्रण के लिए जिन विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनको हर समय नियंत्रण कक्ष के संपर्क में रहना होगा। जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष का नंबर 226326 है। नियंत्रण कक्ष का फैक्स नंबर 228050 है। इसके अलावा टोलफ्री नंबर 1077 पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्ष ने सभी ग्राम प्रधानों के फोन नंबर अपने पास रख लिए हैं, ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल सूचनाओं का संकलन किया जा सके। तहसील मुख्यालयों के नियंत्रण कक्षों को भी 24 घंटे खुला रखने के आदेश जारी किए गए हैं। 30 सितंबर तक यह व्यवस्था रहेगी। उसके बाद मौसम की स्थिति को देखकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed