फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   योजना की जांच के लिए आज आंवलाघाट जाएगी कमेटी

योजना की जांच के लिए आज आंवलाघाट जाएगी कमेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
योजना की जांच के लिए आज आंवलाघाट जाएगी कमेटी

विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने पिथौरागढ़ नगर के लिए बनी आंवलाघाट पेयजल योजना की खामियों की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी है। हाल में शासन ने भी योजना की खामियों को लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को चार्जशीट थमाई है।

जिलाधिकारी ने पेयजल की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में कहा कि आंवलाघाट योजना से पानी कम मिलने समेत कई खामियों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी 11 जनवरी को योजना का स्थलीय निरीक्षण कर उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। जांच कमेटी में अधिशासी अभियंता पेयजल निगम, जल संस्थान, विद्युत के साथ ही अधिशासी अभियंता यांत्रिक खंड पेयजल निगम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में उक्त पेयजल योजना को जल संस्थान द्वारा संचालित किया जाना है। हस्तांतरण से पूर्व पेयजल निगम अवशेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करे। डीएम ने योजना से वर्तमान में हो रही पेयजल आपूर्ति की जानकारी पेयजल निगम, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों से लेते हुए निर्देश दिए कि योजना से क्षमता के सापेक्ष अधिक से अधिक पेयजल आपूर्ति हो, इसके लिए तीनों विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि जनता को योजना का शत प्रतिशत लाभ मिले।
विज्ञापन


पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता पीसी लोहुमी ने अवगत कराया कि योजना में लगभग 95 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। योजना से एक सप्ताह पूर्व तक लगभग चार एमएलडी तक पानी की आपूर्ति हो रही थी। विगत दिनों विद्युत वोल्टेज के कारण पंपिंग ऑवर पूर्ण न होने के कारण समस्या पैदा हुई। पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। उक्त समस्या एक सप्ताह पहले दूर हो गई है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग छह एमएलडी पानी लिफ्ट किया जा रहा है। डीएम ने योजनांतर्गत जिला मुख्यालय में बनाए जाने वाले 700 किलो लीटर क्षमता के पेयजल टैंक का निर्माण के लिए स्थल का चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed