फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सेना भर्ती में पंजीकरण से कम पहुंच रहे अभ्यर्थी

सेना भर्ती में पंजीकरण से कम पहुंच रहे अभ्यर्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में पंजीकरण से कम पहुंच रहे अभ्यर्थी
पिथौरागढ़। सेना भर्ती में आवेदन से कम अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। पांचवें दिन शुक्रवार को पिथौैरागढ़ तहसील के युवाओं की भर्ती थी। इस तहसील से 2832 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन भर्ती में भाग लेने के लिए 2373 युवा पहुंचे। 281 ने दौड़ पास की। आवेदन के बाद भी भर्ती में शामिल न होने के पीछे अलग-अलग कारण हैं।
विज्ञापन


24 दिसंबर को पहले दिन चंपावत जिले के लोहाघाट और पाटी के अभ्यर्थियों की भर्ती थी। इन दोनों तहसीलों से 1866 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन भर्ती में शामिल होने के लिए 1590 युवा ही यहां पहुंच पाए। 181 ने दौड़ पास की और 104 शारीरिक परीक्षा में पास हुए। भर्ती के दूसरे दिन 25 दिसंबर को चंपावत, पूर्णागिरि और बाराकोट तहसील के युवाओं की भर्ती थी। तीनों तहसीलों से 2021 ने आवेदन किया था। भर्ती में भागीदारी के लिए 1671 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 297 ने दौड़ पास की और 218 शारीरिक परीक्षा में पास हुए।
विज्ञापन


भर्ती के तीसरे दिन 26 दिसंबर को धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, देवलथल तहसील के युवाओं की भर्ती थी। 2903 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन भर्ती में शामिल होने के लिए केवल 2462 युवा पहुंचे। 281 ने दौड़ पूरी की और 220 ने शारीरिक परीक्षा पास की। चौथे दिन बृहस्पतिवार को बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, थल, कनालीछीना और बंगापानी तहसील के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। 3009 ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। 2588 युवा भर्ती में शामिल हुए और 377 दौड़ में पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार अब तक हर दिन आवेदनों से कम अभ्यर्थी भर्ती में पहुंचे हैं। जो पहुंच रहे हैं, उनमें से भी 10 से 15 प्रतिशत युवा ही दौड़ पूरी कर पा रहे हैं। सेना भर्ती के लिए जून में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के बाद भी सेना भर्ती में न आने के पीछे इस अवधि में कई लोगों के नौकरी में लगने, बीमारी के साथ ही अन्य घरेलू दिक्कतों को कारण माना जा रहा है।

27 जनवरी और 24 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती के शारीरिक परीक्षा एवं मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 जनवरी को एआरओ अल्मोड़ा और 24 फरवरी को पिथौरागढ़ में होगी। उन्होेंने बताया कि 27 जनवरी को अल्मोड़ा में क्लर्क एसकेटी के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। 24 फरवरी को पिथौरागढ़ में जीडी और अन्य ट्रेडों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा का पेपर एक घंटे का होगा। प्रश्नपत्रों की सीसीटीवी की निगरानी में प्रिंटिंग की जाती है। परीक्षा के अगले दिन सील की हुई उत्तर पुस्तिकाएं सेना भर्ती जोन लखनऊ भेजी जाएंगी। उत्तर पुस्तिका जांचने के बाद भर्ती की मेरिट लिस्ट सेना की वेबसाइट में डाल दी जाएगी। उन्होंने लिखित परीक्षा के लिए किसी तरह के प्रलोभनों से बचने की अपील अभ्यर्थियों से की है।


आज उत्तराखंड, यूपी के युवाओं की धर्म गुरु के लिए भर्ती
सेना भर्ती के अंतिम दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं की धार्मिक गुरु के लिए भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धार्मिक गुरु के लिए दोनों राज्यों के 5207 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में अभ्यर्थी पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed