{"_id":"5bf58e8fbdec22697652bdc6","slug":"131542819471-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत प्रतिशत बढ़ा, लेकिन घट गए भाजपा-कांग्रेस के वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत प्रतिशत बढ़ा, लेकिन घट गए भाजपा-कांग्रेस के वोट
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव में पिथौरागढ़, डीडीहाट और धारचूला क्षेत्र में पिछले बार की तुलना में इस बार अधिक मतदान हुआ, लेकिन जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका पिथौैरागढ़ में भाजपा और कांग्रेस का वोट घटा है।
पिथौरागढ़ पालिका में मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ ही भाजपा, कांग्रेस के वोट में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों में वोट बंटने से दोनों दलों का वोट घट गया। वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस को करीब साढ़े आठ हजार वोट मिले थे। भाजपा को करीब सात हजार।
इस बार भाजपा छह हजार वोट लाकर जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस को केवल 4800 मत मिले। निर्दलीय शमशेर महर और दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के मतों को मिला दें तो यह आंकड़ा 8000 वोट पार कर जाता है। साफ है कि वोटरों ने भाजपा, कांग्रेस से अधिक तवज्जो निर्दलीय प्रत्याशियों को दी। हालांकि वोट बंटने के कारण निर्दलीय जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
किस निकाय में कितना मतदान हुआ
पिथौरागढ़ पालिका
पिछली बार 57. 97 प्रतिशत
इस बार 61.67 प्रतिशत
डीडीहाट पालिका
पिछली बार 69.72 प्रतिशत
इस बार 75.26 प्रतिशत
धारचूला पालिका
पिछली बार 57.5 प्रतिशत
इस बार 57.19 प्रतिशत
गंगोलीहाट नगर पंचायत
वर्ष 2013 में 78.41 प्रतिशत
इस बार 70.57 प्रतिशत
बेड़ीनाग नगर पंचायत के लिए पहली बार हुए चुनाव में 72.73 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर दोनों राजनीतिक दलों से जनता की घटती दूरी आने वाले लोकसभा चुनावों में इन दलों के लिए खतरे की घंटे से कम नहीं है।