{"_id":"5bb25908867a5501313c7654","slug":"131538414856-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में सड़कों को लेकर क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में सड़कों को लेकर क्रमिक अनशन जारी
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय संघर्ष का आंदोलन 56वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने मौन व्रत रखकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों में आंदोलन की सुध न लेने को लेकर सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ रोष है।
सोमवार को लोगों ने सड़कों के निर्माण के लिए अनशन स्थल पर नारेबाजी की। कहा कि इलाके के लिए तीन सड़कें स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण नहीं किया जा रहा है, यह इलाके की घोर उपेक्षा को दर्शाता है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग ग्रामीणों की धैर्य की परीक्षा ले रहा है।
सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा कि सड़कों की मांग को लेकर पहले भी क्षेत्र के लोग चुनाव बहिष्कार कर चुके हैं, सड़कों का निर्माण नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। सोमवार को क्रमिक अनशन में चामाचौड़ के जगदीश दशौनी बैठे। आंदोलन के समर्थन में राम आगरी, पलन रावल, दीपक रावल, निकी बोहरा, बिरगोली के प्रधान पुष्कर खाती, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी आदि ने धरना दिया।