फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जयकोट के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

जयकोट के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

Fri, 27 Jul 2018 10:30 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
जयकोट के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण के चलते घरों को हो रहे खतरे और पेयजल लाइन ध्वस्त होने से आक्रोशित जयकोट के ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से 35 किमी दूरी पर स्थित जयकोट तल्ला भवानी के ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण के कारण 30 घरों को खतरा हो गया है। विभाग द्वारा अनियंत्रित तरीके से मलबा फेंकने और सड़क कटिंग के बाद सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं करने से इलाके में भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन से गांव में रहना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीण भी फावड़ा, गैंठी लेकर रास्ता बनाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयकोट पेयजल योजना पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। वह लोग गधेरों का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समधान नही हुआ तो वह मवेशियों और बच्चों को लेकर तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि जयकोट पेयजल योजना के लिए जल निगम को पीएमजीएसवाई ने धन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएमजीएसवाई को सड़क और संपर्क मार्ग सुधारने के निर्देश दिए। प्रदर्शन करने वालों में शिल्पकार संघ के अध्यक्ष महेश वर्मा, जगत वर्मा, अशोक गुंज्याल, प्रकाश गुंज्याल, जितेंद्र वर्मा, कमलापति जोशी, मान सिंह, कल्याण सिंह, हरी दत्त जोशी, देवेंद्र सिंह, परम सिंह, हर्षावती देवी, दिलीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed