{"_id":"5af480b74f1c1b65098b8e3b","slug":"131525973175-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों, वीरनारियों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों, वीरनारियों का होगा सम्मान
Updated Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वर्ष 1965 और 1999 के युद्ध में वीरता दिखाने वाले शहीदों की वीरनारियों और घायल हुए पूर्व सैनिकों का 27 मई को जनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल में सम्मान होगा। इस दौरान सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही शिविर लगाकर सैनिक परिवारों की समस्याओें का निस्तारण भी किया जाएगा।
सैन्य सम्मान के तहत इस वर्ष को युद्ध घायल सैनिक वर्ष घोषित किया गया है। इसके उपलक्ष्य में सैनिक परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां भारतीय सेना की सूर्या कमान की पंचशूल बिग्रेड 27 मई को जनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल में शिविर का आयोजन करेगी। इसमें पिथौरागढ़ के साथ ही चंपावत जिले के युद्ध में घायल पूर्व सैनिकों और वीरनारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसमें समाज कल्याण, पशुपालन, उद्योग विभाग, सैनिक कल्याण बोर्ड, औद्यानिकी, सेवायोजन आदि विभाग शामिल होंगे। साथ ही चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। पेंशन व अन्य देयकों संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। बिग्रेड शिविर आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है।