{"_id":"5ad4e9104f1c1be2798b4a33","slug":"131523902736-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस ने की बलात्कार की घटनाओं की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस ने की बलात्कार की घटनाओं की निंदा
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही हैं।
नगरपालिका में हुई महिला कांग्रेस की बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महामंत्री/पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि बीजेपी राज में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। देश में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ना गंभीर चिंता का विषय हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट ने कहा इस तरह के अपराध को सहन नहीं किया जा सकता। केंद्र और राज्य सरकारें इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाती हैं तो महिला कांग्रेस सीमांत जिले में आंदोलन शुरू कर देगी। बैठक में महिला नेत्री जानकी खाती, गंगा देवी, योगिता, रेखा देवी ने विचार रखे।