{"_id":"5ad389a14f1c1b340a8b4a95","slug":"131523812769-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त मिलेगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त मिलेगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की कोचिंग
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अब छात्रों को नगर में ही इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। आकाश इंस्टीट्यूट छात्रों को ई-क्लास के माध्यम से कोचिंग देगा। इसके लिए प्रशासन ने इंस्टीट्यूट से अनुबंध कर लिया है।
नगर में इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण संस्थानों का टोटा है। ऐसे में छात्रों को स्तरीय कोचिंग के लिए कोटा, दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी आदि बड़े नगरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इस बीच प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनटाइड फंड से मुफ्त कोचिंग देने की योजना बनाई है।
इसके लिए प्रशासन ने आकाश इंस्टीट्यूट से अनुबंध किया है। ई-क्लासेज के लिए इंस्टीट्यूट से 1.48 लाख का पैकेज लिया गया है। इसके तहत इंस्टीट्यूट मई 2020 तक ई-क्लासेज चलाएगा। नगर के जिला सूचना केंद्र में ई-क्लास का संचालन किया जाएगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बैचवार कोचिंग दी जाएगी। इससे नगर के 30 सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी में लाभ होगा। प्रशासन ने ई-क्लास के लिए अनटाइड फंड से 52 हजार रुपये भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत क्लास में कुर्सियां और टेबल लगाई जाएगी। सोमवार से नियमित तौर पर क्लास का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जल्द बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
नगर में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। प्रशासन ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि विधायक निधि ने डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। निधि से लाइब्रेरी को किताबें भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएम को लाइब्रेरी के लिए जल्द से जल्द भूमि तलाशने और निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कॅरियर सेंटर में बना टिनशेड
जिला सूचना कार्यालय परिसर में चल रहे कॅरियर काउंसलिंग सेंटर में टिनशेड का निर्माण हो गया है। प्रशासन ने अनटाइड फंड से 2.78 लाख की लागत से सेंटर के अहाते पर टिनशेड का निर्माण कराया है। बता दें कि इस सेंटर में रोजाना तीन सौ से अधिक छात्र आते हैं। सेंटर में जगह की कमी के चलते उन्हें बाहर खुले में बैठना पड़ रहा था।