{"_id":"5a9592fd4f1c1b805a8bc316","slug":"131519751933-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में एफएम टावर लगाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में एफएम टावर लगाया जाए
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर क्षेत्र में एफएम टावर लगाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार इस क्षेत्र की लगातार उपेक्षा कर रही है। यदि जल्दी टावर नहीं लगाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता गंभीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कई लोगों ने डीडीहाट नगर में एफएम टावर लगाने की मांग की। चौहान का आरोप है कि देश की सीमा पर रहने वाले लोगों को मात्र सुरक्षा के कारणों का हवाला देकर मोबाइल टावरों और एफएम टावरों से वंचित किया जा रहा है। इस पूरे क्षेत्र में नेपाल के टावरों का एफएम बिना किसी रुकावट के चल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अब तक उत्तराखंड के वंचित इलाकों को यह सुविधा देने का प्रयास नहीं किया है।
कहा गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र भेजा जाएगा। यदि जल्दी कदम नहीं उठाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह पंवार, खीम राम, जगत राम, सुंदर सिह, धन सिंह चुफाल, खीम सिंह, जगत सिंह, हयात सिंह आदि मौजूद थे।