फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आंवलाघाट की आस में बुझ रही प्यास

आंवलाघाट की आस में बुझ रही प्यास

Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आंवलाघाट की आस में बुझ रही प्यास
पिथौरागढ़। करीब एक लाख की जनसंख्या वाले पिथौरागढ़ शहर और आसपास के गांवों की जनता दो दशक से पानी का गंभीर संकट झेल रही है। नगर के लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इस जाड़े के मौसम में भी नगर और आसपास के गांवों में जबर्दस्त जल संकट है। पिथौरागढ़ नगर और आसपास के गांवों के लिए कांग्रेस शासनकाल में वर्ष 2014 से 79 करोड़ लागत की 12 एमएलडी की पेयजल योजना बन रही है। मार्च 2018 से योजना से पानी मिलने की बात कही जा रही है। इसी आस में शहर और आसपास के गांवों के लोग हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में रोज 11.5 एमएलडी पानी की जरूरत नगर के लोगों को है, इसके विपरीत केवल 5 एमएलडी पानी विभिन्न स्रोतों से मिल पा रहा है। पानी की कमी को लेकर हर साल गर्मियों में ही नहीं जाड़ों में भी यहां जनता सड़क पर उतरती रही है। वर्तमान में भी नगर में भीषण जल संकट है। कभी किसी इलाके को पानी नहीं मिल रहा है तो कभी किसी इलाके के लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में आंवलाघाट पेयजल योजना को मंजूरी मिली। योजना को वर्ष 2017 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन समय पर योजना पूरी नहीं हुई। अब कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के साथ ही प्रदेश के वित्त, पेयजल मंत्री एवं स्थानीय विधायक प्रकाश पंत भी मार्च से हर हाल में आंवलाघाट पेयजल योजना का पानी नगर और आसपास के गांवों के लोगों को पिलाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू कहते हैं कि योजना का काम पूरा हो गया है। वर्तमान में पानी की टेस्टिंग हो रही है। सोमवार को मोस्टामानू के पास ढुंगा तक पानी की सफल टेस्टिंग हुई है। ढुंगा तक योजना का पानी पहुंचने लगा है। नगर में जल संस्थान के टैंकों तक योजना की लाइन जोड़ दी गई है। बिजली के कुछ काम बचे हैं। अस्थायी रूप से बिजली विभाग ने पेयजल निगम को कनेक्शन भी दे दिया है। मार्च से लोगों को योजना से पानी मिलने लगेगा।


आंवलाघाट योजना के अधिकांश कार्य पूरे हो गए हैं। मार्च 2018 से हर हाल में योजना से नगर और आसपास के गांवों को पानी मिलने लगेगा। अगले एक दशक तक नगर क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। -प्रकाश पंत पेयजल मंत्री उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed