फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   संस्कृत समूहगान और नृत्य में ऐंचोली का पहला स्थान

संस्कृत समूहगान और नृत्य में ऐंचोली का पहला स्थान

Sun, 27 Aug 2017 12:57 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत समूहगान और नृत्य में ऐंचोली का पहला स्थान
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिनी संस्कृत प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग की समूहगान और समूह नृत्य में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ऐंचोली की छात्राओं ने पहला स्थान पाया। समूहगान में गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज को दूसरा और डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज को दूसरा और एलडब्लूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


संस्कृत वाद-विवाद में केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज प्रथम, मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय द्वितीय, गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान मिला। आशु भाषण में मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में संस्कृत नाटक में गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज, संस्कृत समूहगान में कन्या इंटर कॉलेज ऐंचोली, समूह नृत्य में गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज, वाद-विवाद में भी गंगोत्री गर्ब्याल इंटर कॉलेज प्रथम रहा। संस्कृत आशुभाषण और श्लोक उच्चारण में मां कामाख्या संस्कृत विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला और कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नंदा रावत ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम संयोजक डा. कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर स्थान पाने वाले अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समापन मौके पर सीसी ओझा, सुरेश कर्नाटक, डा. गीता पंत, शांति पंत, दीपिका कोठारी, रजनी पांडे, दामोदर जोशी, डा. पीतांबर अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed