{"_id":"598753204f1c1be6638b46ce","slug":"131502040864-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 वर्ष पुराने पूर्व सैनिक आफीसर्स क्लब पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 वर्ष पुराने पूर्व सैनिक आफीसर्स क्लब पंजीकरण
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अंग्रेजी शासनकाल में 1930 में धर्मशाला लाइन में स्थापित पूर्व सैनिक आफीसर्स क्लब का अब पंजीकरण हो गया है। आजादी से पहले इस क्लब के संरक्षक और अध्यक्ष अंग्रेज अधिकारी हुआ करते थे। 1947 में क्लब के संचालन का पूरा दायित्व स्थानीय सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों के हाथों में आ गया। 62 सदस्यों वाले इस क्लब में रोज पूर्वसैनिकों की समस्याओं पर चर्चा होती है और उसके समाधान का प्रयास किया जाता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के पास स्थित इस क्लब से क्षेत्र के कई सैन्य अधिकारी जुड़े रहे।
क्लब के उपाध्यक्ष पुष्कर शाह ने बताया कि पंजीकरण होने के बाद क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब तक कई कारणों और दिक्कतों से पंजीकरण नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की समस्या को हल करने में इस क्लब ने कई कदम उठाए। क्लब की बैठक रोज होती है। देश में चल रही गतिविधियों पर चर्चा के साथ-साथ पूर्व सैन्य अधिकारी देश की सुरक्षा के मसले पर भी विचार-विमर्श करते हैं।
क्लब के संरक्षक कर्नल एसएस खाती, अध्यक्ष मेजर गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन पुष्कर शाह, सचिव ऑनरेरी कैप्टन पीबी पुनेठा ने कहा कि जल्द ही क्लब परिसर में शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी। उसमें समय-समय पर श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।