{"_id":"59835d544f1c1b514f8b4582","slug":"131501781332-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों का दसवां दल भारत लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों का दसवां दल भारत लौटा
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गया दसवां दल यात्रा पूरी कर भारत लौट आया हैं। लीपूपास में आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों का स्वागत किया। वहीं, 12वां दल तिब्बत में प्रवेश कर गया है।
आईटीबीपी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों के 10वें दल ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर बृहस्पतिवार सुबह 7.10 बजे भारत में प्रवेश किया। दल के 60 यात्रियों का आईटीबीपी के जवानों ने लीपूपास में स्वागत किया। यह दल बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंच गया है।
वहीं कैलाश दर्शन को निकला 56 सदस्यीय 12वां दल बृहस्पतिवार सुबह 6.45 बजे तिब्बत में प्रवेश कर तकलाकोट पहुंच गया है। यात्रा का 11वां दल तिब्बत के ज्योज्यूपू नामक स्थान पर हैं। 13वां दल गाला से बूंदी पहुंच गया है। सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि बूंदी से सिर्खा तक बारिश होने के कारण रेस्क्यू दलों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।