{"_id":"687fc93fe5ab3396aa0fe0e1","slug":"123-polling-parties-left-to-form-village-government-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130592-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गांव की सरकार बनाने के लिए 123 पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गांव की सरकार बनाने के लिए 123 पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
Tue, 22 Jul 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में अपने बूथों को रवाना होते मतदान कर्मी। स्रोत:सूचना विभाग।
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की बूथों के लिए रवानगी शुरू हो चुकी है। दूसरे दिन मंगलवार को कनालीछीना, धारचूला, मुनस्यारी के दूरस्थ बूथों के लिए 123 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान कर्मी उत्साह के साथ बैलेट बॉक्स सहित अन्य साजोसामान लेकर गांव की सरकार बनाने के लिए रवाना हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि 24 जुलाई को पहले चरण में कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में होने वाले पंचायत चुनाव को संपन्न कराने की जिम्मेदारी 378 पोलिंग पार्टियों पर होगी। बीते सोमवार को मुनस्यारी के सबसे दूरस्थ और दुर्गम बूथ नामिक, बुर्फू और मर्तोली के लिए तीन पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था जो देर शाम गंतव्य पर पहुंच गईं थीं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को कनालीछीना विकासखंड मुख्यालय से सात, धारचूला से 56 और मुनस्यारी विकासखंड मुख्यालय से 60 पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना हुईं। बुधवार को 252 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इनमें मुनस्यारी में 35, धारचूला में 52, कनालीछीना में 91 और डीडीहाट में 74 पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करेगी।