{"_id":"5b22a3874f1c1b5d748b4d6a","slug":"121528996743-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ा जड़ी खोदने गए युवक की खाई में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ा जड़ी खोदने गए युवक की खाई में गिरकर मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। कीड़ा जड़ी खोदने गए एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक का शव गांव लाया जा रहा है।
धारचूला के नागलिंग गांव निवासी भीम सिंह नगन्याल (32) पुत्र प्रेम सिंह कीड़ा जड़ी खोदने उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बुग्यालों में गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह कीड़ा जड़ी खोदने के लिए जाते समय पैर फिसलने से वह करीब तीन सौ फीट खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर बाद खाई में उसके क्षत विक्षत शव को निकाला गया। युवक का शव गांव लाया जा रहा है। वह काश्तकारी करके आजीविका चलाता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ब्यूरो