{"_id":"5b2008db4f1c1b254d8b60d5","slug":"121528826075-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सामूहिक उपवास पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सामूहिक उपवास पर रहे कर्मचारी
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के कर्मचारी और शिक्षक सामूहिक उपवास पर रहे। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान पेंशन देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
मंच के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में कर्मचारियों और शिक्षक सामूहिक उपवास पर रहे। टकाना रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में फरवरी माह में शुरू हुई यह मुहिम आगे बढ़ रही है। जिला सचिव विक्रम नेगी ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती तब तक इस मुहिम को जारी रखा जाएगा।
सभा को जिला संरक्षक प्रवीण रावल, कैलाश पंत, एमसी जोशी, घनश्याम जोशी, प्रदीप भट्ट, आरती बिष्ट, गोवर्धन, खगेंद्र बिष्ट ने भी सभा को संबोधित किया।