{"_id":"5b1ac0f94f1c1bf96e8b7251","slug":"121528479993-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलतेे किसान आत्महत्या करने को विवश हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव हेम पंत और ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को शहीद चौक में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण बर्बादी की कगार में पहुंच गया है। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण प्रतिवर्ष हजारों किसान आत्महत्या कर रहे हैं। शहीद चौक से कार्यकर्ताओं का जुलूस सरकार विरोधी और किसानों की मांगों के समर्थन में नारेबाजी करता हुआ बस स्टेशन, नया बाजार होता हुआ तहसील कार्यालय पहुंचा।
जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में किसानों का कृषि ऋण माफ करने, लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने, गन्ना और अन्य किसानों की बकाया राशि 23 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में ज्येष्ठ उप प्रमुख केसी पंत, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष देव सिंह गैड़ा, कांग्रेस नेता रवींद्र बोरा, मोती सिंह, मनोज पंत, राजा साह, त्रिलोक महरा आदि शामिल थे।