फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तेल की बढ़ती कीमतों से भड़के कांग्रेसी

तेल की बढ़ती कीमतों से भड़के कांग्रेसी

Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
तेल की बढ़ती कीमतों से भड़के कांग्रेसी
पिथौरागढ़। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ में धारचूला विधायक हरीश धामी और जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कांग्रेसी सिल्थाम चौक पर एकत्र हुए। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही पेट्रो पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण न होने पर व्यापक आंदोलन छेड़ने की चेेतावनी भी दी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, राजेश शर्मा, गज्जी वल्दिया, ललित पाल, कुंडल महर, शंकर खड़ायत, शंकर आर्य आदि थे।
विज्ञापन


डीडीहाट में भी तेल की कीमतों पर भड़के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान राजेंद्र बोरा, ललित चुफाल, बसंत जोशी, कैलाश खोलिया, भगवान सिंह, महिमन सिंह, भगवान राम, सुनील सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला में कांग्रेसियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम के जरिये प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। तेल की कीमतें कम नहीं होने पर भारत-तिब्बत सीमा से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में कैलाश रावत, नंदा बिष्ट, प्रेमा कुटियाल, गोविंदी कोरंगा, लक्ष्मी रायपा, नुप गर्ब्याल, रूप सिंह, लीला धामी, बिंदु रौकली अंजू, मोती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed