फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लगा झटका

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लगा झटका

Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लगा झटका

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा जल्द बहाल होने की उम्मीद को झटका लगा है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते पिछले चार माह से मेडिकल लीव पर रहे रेडियोलॉजिस्ट की छुट्टी बोर्ड ने और बढ़ा दी है। रेडियोलॉजिस्ट के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए दोबारा नियुक्ति के आसार नहीं हैं। इससे जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा के बहाल होने की उम्मीद कर रहे मरीजों को मायूसी हाथ लगी है।

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ एनएस गुंज्याल गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते चार माह से मेडिकल लीव पर चल रहे थे। इकलौते रेडियोलॉजिस्ट के मेडिकल लीव पर जाने के साथ ही जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा ठप हो गई थी। इससे पहले यही रेडियोलॉजिस्ट जिला और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। इनके अवकाश में जाने के बाद से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का काम ठप पड़ा है। हालांकि जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की समस्या को देखते हुए चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में एक दिन पिथौरागढ़ में तैनात किया गया है। लेकिन यह अस्थाई व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। जिला और महिला अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो सौ मरीज पहुंचते हैं। लेकिन एक दिन में इतने अल्ट्रासाउंड होने असंभव हैं। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इधर, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गुंज्याल की मेडिकल लीव और बढ़ गई है। उनके मामले के परीक्षण के बाद मेडिकल बोर्ड ने छुट्टी और बढ़ा दी है। उनकी खराब हालत को देखते हुए दोबारा यहां नियुक्ति के आसार नजर नहीं आ रहे। ऐसे में जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा जल्द बहाल होने की उम्मीद भी टूट गई है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचएच खड़ायत का कहना है कि मुुख्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवतियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
पिथौरागढ़। बुधवार को चंपावत से पिथौरागढ़ आ रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ एलएम रखोलिया को बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान दो घंटा जाम मेें फंस गए। इसके चलते वह काफी विलंब से महिला अस्पताल पहुंचे। उनके देर से पहुंचने से अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed