{"_id":"5ab3eb254f1c1b53408b4630","slug":"121521740581-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर रोक
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर के दायरे पर धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस निकालने और राजनीतिक आंदोलनों से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन आदि आंदोलनों के लिए टकाना स्थित रामलीला मैदान को अधिकृत किया है। कलक्ट्रेट पर आंदोलन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पाबंदी है। बाकायदा परिसर में इस संबंध में चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी और आंदोलनकारी सीधे कलक्ट्रेट में प्रवेश कर रहे हैं। परिसर में ही प्रदर्शन आदि किया जा रहा है। इससे कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में व्यवधान को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि प्रतिबंध की अनदेखी करने वालों पर हाइकोर्ट के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।