{"_id":"59ff458c4f1c1b7a548bb092","slug":"121509901708-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के डोटी जिले में सड़क हादसा, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के डोटी जिले में सड़क हादसा, चार की मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के डोटी जिले में रविवार अपरान्ह करीब पांच बजे हुई जीप दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। देर शाम तक घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी है। डोटी जिला मुख्यालय से राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची है।
यहां मिली सूचना में कहा गया है कि तीतायल से दीपायल को जा रही यह बोलेरो जीप देवरा के पास एक मोड़ पर असंतुलित होकर 350 मीटर खाई में गिर गई। जीप में कुल 11 लोग सवार थे। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।
अतरिया थाने के प्रहरी उपनिरीक्षक योग बहादुर पाल ने बताया कि मृतकों में जीप चालक खेमराज ओझा (42) निवासी वार्ड संख्या डुमराकोट, रोशन ताम्रकार (25) निवासी वार्ड संख्या 6 रुकौ की शिनाख्त हुई है, जबकि एक महिला और पुरुष की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों को अतरिया और डोटी अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नेपाल में रात के समय भी वाहनों का संचालन होता है। इन पहाड़ी सड़कों पर वाहनों में यात्री ठूंस-ठूंसकर भरे जाते हैं। इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।