{"_id":"59e63c004f1c1b59678b67a1","slug":"121508260864-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बड़ी इलायची उगाने को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बड़ी इलायची उगाने को किया प्रेरित
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उद्यान विभाग ने इस बार हार्टिकल्चर मिशन के तहत किसानों को बड़ी इलायची उगाने के लिए प्रेरित किया है। जिले के 116 किसानों को बड़ी इलायची के 25 हजार पौधे बांटे गए हैं। यह पौधे नदी घाटी वाले क्षेत्रों, पर्याप्त नमी और पानी वाली जगह के किसानों को दिए गए। उद्यान विभाग ने मसाला खेती को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किया है। उम्मीद है कि अगले सीजन तक यहां बड़ी इलायची का अच्छा उत्पादन होने लगेगा।
जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि इस बार मसाला उत्पादन का क्षेत्र बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फल, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मसाला उत्पादन पर ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को कंपोस्ट यूनिट, पॉलीहाउस, सिंचाई टंकी का निर्माण, नर्सरी विकास, पावर ट्रिलर के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।
पानी के स्रोतों के सर्जन, जैविक खेती को बढ़ावा देने, यूरोपीय सब्जी उत्पादन जैसे कामों के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। डीएम ने कृषि, भेषज, उद्यान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई। किसानों को जानकारी देने के लिए समय-समय पर प्रदर्शनी लगाने के भी आदेश दिए। समीक्षा के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।