फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अर्धसैनिक बल के पूर्व सैनिकों का अलग निदेशालय बनेगा

अर्धसैनिक बल के पूर्व सैनिकों का अलग निदेशालय बनेगा

Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल के पूर्व सैनिकों का अलग निदेशालय बनेगा
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों का अलग से निदेशालय बनाया जाएगा। अर्धसैनिक बल पूर्व सैनिक संगठन की ओर से उठाई गई मांग पर पंत ने कहा कि अलग निदेशालय बनने पर अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों की समस्याएं जल्दी हल होंगी।
विज्ञापन


रक्षा सेवाओं के पूर्व सैनिकों की तरह अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों को भी सुविधाएं देने के मामले में पंत ने कहा कि यदि कोई मामला केंद्र सरकार से संबंधित होगा तो व्यक्तिगत तौर पर उसका समाधान कराएंगे और राज्य सरकार के स्तर की समस्या का हल जल्द कर दिया जाएगा। कैंटीन के सामान पर जीएसटी छूट के बारे में मंत्री ने कहा कि यह मामला जीएसटी की अगली काउंसलिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पंत शनिवार को नगरपालिका हाल में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र कार्मिक संगठन के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे। इस दौरान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहता ने मंत्री के सामने अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों की समस्या को रखा। उन्होंने रक्षा सेवाओं के पूर्व सैनिकों की तरह सुविधा देने की मांग की। कहा कि सेना की कैंटीन में तो सामान पर जीएसटी की छूट मिलने लगी है, लेकिन अर्धसैनिक बल जिन कैंटीन से सामान लेते हैं वहां पर छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत, गणेश भंडारी, राम सिंह, दामोदर भट्ट, अर्धसैनिक बल के पूर्व कमांडेंट गोपाल दत्त जोशी, भीम सिंह खाती, पूर्व डिप्टी कमांडेंट जमन सिंह, पूर्व सहायक कमांडेंट उमेद सिंह मेहता आदि ने विचार रखे। संचालन गंभीर सिंह कठायत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed