{"_id":"5987531d4f1c1be6638b46cb","slug":"121502040861-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध को लेकर 11 अगस्त को होने वाली जनसुनवाई स्थगित करने की मांग को लेकर रविवार को यहां लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मुद्दे पर क्षेत्र के सांसद और विधायकों के रवैये पर नाराजगी जताई। कहा कि जनप्रतिनिधियों को आम जनता की कोई चिंता नहीं है। चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन ने मनमाने तरीके से जिला मुख्यालय में जनसुनवाई की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। लोग चाहते हैं कि जिला मुख्यालय में प्रस्तावित जनसुनवाई को स्थगित किया जाए और इसे डूब क्षेत्र के हर गांव में आयोजित किया जाए।
झूलाघाट के डमरू चौक में महाकाली की आवाज संगठन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता हरिबल्लभ भट्ट ने कहा कि प्रशासन जल्दबाजी में बिना क्षेत्र के लोगों को जानकारी दिए पिथौरागढ़ में जनसुनवाई कराना चाहता है, इसका विरोध किया जाएगा। बांध से प्रभावित होने वाले लोग गांवों में रहते हैं, जनसुनवाई गांवों में ही होनी चाहिए। वहीं, इतने बड़े मुद्दे पर क्षेत्र के सांसद और विधायकों की चुप्पी आश्चर्यजनक है।
उन्होंने कहा कि विधायकों को कम से कम 11 अगस्त की जनसुनवाई को स्थगित करते हुए अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में जनसुनवाई करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी जनसुनवाई स्थगित नहीं होती है तो पिथौरागढ़ जाकर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में जावेद, ईश्वर जोशी, डंबर बिष्ट, सुरेश पंगरिया, केदार नरियाल, जय सिंह, भवानी दत्त पंत, एसके विश्वास, दीपक ईजरवाल आदि शामिल थे।