फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   12 roads of Pithoragarh district including Adi Kailash Marg closed due to rain

Pithoragarh: मूसलाधार बारिश से आदि कैलाश मार्ग समेत 12 सड़कें बंद, 3 घाटियों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

Mon, 30 Jun 2025 11:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 30 Jun 2025 11:26 AM IST
सार

मूसलाधार बारिश से आदि कैलाश मार्ग सहित 12 सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। यातायात ठप होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
12 roads of Pithoragarh district including Adi Kailash Marg closed due to rain
धारचूला-तवाघाट सड़क पर तवाघाट में गिरे बोल्डर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश से आदि कैलाश मार्ग सहित 12 सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। यातायात ठप होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर में कुछ देर के लिए यातायात खुलने के बाद दूसरे स्थान पर मलबा आ गया। इससे व्यास, दारमा और चौदास घाटियों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

विज्ञापन


शनिवार रात जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। इससे धारचूला-तवाघाट-गुंजी सड़क पर दोबाट के पास मलबा आ गया। बीआरओ की हिलवेज कंपनी ने दोपहर में मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही तवाघाट में बोल्डर सड़क पर गिर गए। यात्री और स्थानीय लोग मार्ग पर ही फंसे हुए हैं। सड़क खोलने के लिए मशीनें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


हिलवेज कंपनी के अधिकारियों ने देर शाम तक आदि कैलाश मार्ग खुलने की उम्मीद जताई है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़काें के बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को वाहन बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की ये सड़कें हैं बंद
धारचूला-तवाघाट, बांसबगड़-गूंठी, फुलतड़ी-रोजीबुंगा, राया-बजेता, नाचनी-भैंसकोट, बासंबगड़-कोटा, बंगापानी-जाराजिबली, तपोवन-रांथी, नाचनी-बांसबगड़, गंगोलीहाट-गानूरा, डीडीहाट-देवीसूना और सानदेव-तुरगोली।


दिन भर छाए रहे बादल
रविवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की बारिश भी हुई। दिन में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होती रही। पिछले दो दिन से बारिश होने से घाटी वाले क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed