फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   12 km brought the patient sitting in Doli

12 किमी डोली में बैठा लाए मरीज को

Sun, 11 Oct 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
12 km brought the patient sitting in Doli
मई में मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकाप्टर से पातो गांव गए थे। पहली बार किसी मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर लोगों को उम्मीद जागी थी कि शायद उनकी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन पातो गांव के लोग आज भी सड़क तक पहुंचने के लिए 12 किमी का पैदल सफर तय करते हैं। गांव के गोवर्धन ग्वाल की तबियत रविवार को खराब हो गई। उनको पेट दर्द की शिकायत थी। गांव के लोग उनको 12 किमी डोली में बैठाकर अस्पताल के लिए लाए।
विज्ञापन

गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश दरियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पातो गांव के दौरे के समय कहा था कि एक माह में गांव तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन पांच माह बाद भी सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दस वर्ष तक लोगों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में सिर्फ एक बीमार के साथ ही यह समस्या नहीं आती, वरन हर बार लोगों को इसी तरह के संकट से जूझना पड़ता है। आज गांव के लोग बीमार गोवर्धन को पातो से चिलमधार तक 12 किमी डोली में बैठाकर लाए। पूरे गांव के लोग बीमार को ढोने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed