फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1184 cases of cyber fraud registered in Pithoragarh in the year 2023

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में वर्ष 2023 में साइबर ठगी के 1184 मामले हुए दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
1184 cases of cyber fraud registered in Pithoragarh in the year 2023
लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़। संवाद 
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वर्ष 2023 में पुलिस, साइबर सेल और एफएफयू को आर्थिक धोखाधड़ी की 1184 शिकायतें मिलीं जिनमें लगभग तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। इसमें से 819 मामलों का निस्तारण किया गया और 114 मुकदमे पंजीकृत किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ितों को कुल 1,34,22,500 रुपये वापस भी दिलाए। 136 आरोपियों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर धारा 41क का नोटिस दिया गया। इनमें 21 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इन सभी मामलों में सबसे अधिक नौकरी लगाने के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी होने की शिकायतें थीं।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने आम जनता से लालच में आकर साइबर ठगों के जाल में नहीं फंसने की अपील की है। यदि कोई भी नौकरी लगाने या अन्य किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने का लालच देता है तो उसके खिलाफ साइबर हेल्पलाइन 1930 में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed