फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   स्कूल और खरीददारी के समय बाजार में ट्रांसपोर्ट वाहनों की नो एंट्री

स्कूल और खरीददारी के समय बाजार में ट्रांसपोर्ट वाहनों की नो एंट्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
स्कूल और खरीददारी के समय बाजार में ट्रांसपोर्ट वाहनों की नो एंट्री
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में लग रहे जाम से निपटने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया है। 22 अप्रैल से वन वे वाले मार्ग में स्कूल और खरीददारी के समय ट्रांसपोर्ट वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बिना पार्किंग स्थलों वाले बारात घरों के बाहर बारात के वाहनों से जाम लगने पर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर एसपी रामचंद्र राजगुरु ने यातायात पुलिस और सीपीयू यूनिट की बैठक ली। बैठक में नगर में चालू वन -वे व्यवस्था और बारातों के आयोजन से हो रही जाम की समस्या पर भी चर्चा की गई। यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर आंशिक संशोधन करते हुए विजडम तिराहे से वन वे में आने वाले ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए 22 अप्रैल से सुबह स्कूल टाइम और ऑफिस टाइम सुबह आठ से 10 बजे तक, दिन में स्कूल की छुट्टी के समय अपराह्न दो बजे से चार बजे तक, शाम को खरीदारी के लिए पैदल आने वाले लोगों की भीड़ भाड़ के समय पांच बजे से सात बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वन-वे का उल्लंघन करने और नो पार्किंग में वाहन पार्क करने पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि जिन बारात घरों के पास स्वयं की पार्किंग सुविधा नहीं है उनके बाहर जाम लगने पर बारात घर स्वामियों के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सड़क में सामान फैला कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता, प्रभारी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed