फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   14725 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

14725 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
14725 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 14725 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 7808 और इंटर में 6917 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 96 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को कस्टोडियन, केंद्र प्रभारियों की बैठक में उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 7808 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इनमें 4062 छात्र और 3746 छात्राएं हैं। इंटर में 6917 परीक्षार्थियों में से 3458 छात्र और 3459 छात्राएं परीक्षा देंगी। विकास खंड विण में सर्वाधिक 2893 और डीडीहाट में सबसे कम 883 परीक्षार्थी हैं। बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में 96 केंद्र बनाए गए हैं। राइंका सिंगाली और होकरा में नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा दो मार्च से 25 तक और इंटर की एक से 27 मार्च तक आयोजित होंगी। पूर्व में पांच मार्च को होने वाली इंटर लेखाशास्त्र की परीक्षा अब 27 मार्च को संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राइंका कनालीछीना अति संवेदनशील
पिथौरागढ़। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिले में राइंका कनालीछीना अति संवेदनशील केंद्र हैं। इसके अलावा 15 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों में विण ब्लॉक में एसडीएस राइंका, रोड़ीपाली, मूनाकोट में राइंका सल्लाचिंगरी, कनालीछीना में रसैपाटा, धारचूला में राइंका धारचूला, खेला पांगू, पय्यपौड़ी, रांथी और जुम्मा, मुनस्यारी में उच्छैती तथा गंगोलीहाट में राइंका गंगोलीहाट, सिनलेख, चौरपाल, पव्वाधार शामिल हैं।



तीन सचल दल रखेंगे निगरानी
पिथौरागढ़। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिले में तीन सचल दलों का गठन किया गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक और जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों टीमें परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed