{"_id":"5c25076abdec2256d5718585","slug":"11545930602-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक रविवार को जीआईसी के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे संयुक्त मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक रविवार को जीआईसी के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे संयुक्त मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावक संघ की 29 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी पर संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवाल बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉॅलेज गणाईगंगोली पहुंचे। संयुक्त मजिस्ट्रेट से वार्ता के बाद अभिभावक आंदोलन स्थगित करने पर राजी हो गए।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अभिभावकों के साथ बैठक की। कहा कि मुख्य शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी से बात कर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह खुद ही प्रत्येक रविवार विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, इतिहास और राजनीति शास्त्र पढ़ाएंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट की पहल पर अभिभावक संघ ने 29 को प्रस्तावित चक्काजाम स्थगित करने की घोषणा की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने एक बड़े कक्ष में मेज लगाने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिए। कहा कि तहसील के माध्यम से कैरम, चेस, लूडो आदि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने इंटर कक्षाओं के विद्यार्थियों से कई सवाल पूछे और उन्हें कई जानकारियां दी। इस दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष चंदन वाणी, सुभाष उपाध्याय, विनोद पंत, गिरीश उपाध्याय, रमेश नियोलया, उमेद सिंह बोरा, भरत सिंह, महिपाल सिंह, सुनीता देवी, दुर्गा देवी आदि थे।